Back to News

शर्मनाक - राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजन??, युवक युवतियों को बिना कपड़ों के आने का न्योता

शर्मनाक - राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजन??, युवक युवतियों को बिना कपड़ों के आने का न्योता

रायपुर 13 सितम्बर 2025 - इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शनिवार को रायपुर शहर में कथित रूप से न्यूड पार्टी (Nude Party) आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्ट में पार्टी की जगह का जिक्र भी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से किया गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वायरल पोस्ट के अनुसार, इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट से सनसनी फैल गई है।

इस पोस्ट को लेकर ASP सिटी लखन पटले ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से "न्यूड पार्टी" के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह का पोस्ट किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इसके पहले भी राजधानी में क्लबों में विवादित आयोजन हो चुके हैं। विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसका बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। विरोध के बाद पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।