Back to News

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE, जताई यह संभावना

रायपुर 29 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में मानसून जाते-जाते तांडव मचा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में पिछले दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, आज कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिले के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने की भी संभवना जताई है। मौसम विभाग ने जनता से बेवजह घर से निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के दौरान खुले में ना रहने की सलाह भी लोगों को दी है।